प्रयागराज की शिक्षा
प्रयागराज प्राचीन काल से ही शैक्षणिक नगर के रूप में प्रसिद्ध है। प्रयागराज केवल गंगा और यमुना जैसी दो पवित्र नदियों का ही संगम नही, अपितु आध्यात्म के साथ शिक्षा का भी संगम है, जैहा भारत के सभी राज्यो से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है, जँहा से अनेकानेक विद्वान ने शिक्षा ग्रहण कर देश व समाज के अनेक भागो में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय को पूर्व का आक्सफोर्ड ("Oxford of the East") भी कहा जाता है। प्रयागराज में कई विश्वविद्यालय, शिक्षा परिषद, इंजीनियरी महाविद्यालय, मेडिकल कालेज तथा मुक्त विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे है।
प्रयागराज में स्थापित विश्वविद्यालय के नाम निम्नलिखित हैं-
- इलाहाबाद विश्वविद्यालय
- उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय
- इलाहाबाद एग्रीकल्चर संस्थान (मानित विश्वविद्यालय)-(AAI-DU)
- नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय, जमुनीपुर कोटवा।
- इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस, प्रयागराज
- यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज
प्रयागराज में स्थापित इंजीनिरिंग कालेज के नाम निम्नलिखित है-
- मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान प्रयागराज (MNNIT)
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फारमेशन टेक्नालाजी, इलाहाबाद (IIIT-A)
- हरीशचंद्र अनुसंधान संस्थान (HRI)
- बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालाजी (BIT-Mesra)-(विस्तार पटल)
- उपर्यक्त के अतिरिक्त अन्य
Comments
Post a Comment