Posts

Showing posts with the label उत्तर प्रदेश के जिले

उत्तर प्रदेश का जिला चित्रकुट

Image
चित्रकूट  चित्रकूट में रामघाट मंदाकिनी तीरे अनुसूया आश्रम हनुमान धारा में स्थित मन्दिर चित्रकूट धाम  (Chitrakoot Dham) या  कर्वी  (Karwi)  भारत  के  उत्तर प्रदेश  राज्य के चित्रकूट ज़िले में स्थित एक नगर है। यह उस जिले का मुख्यालय भी है। यह पड़ोस में ही स्थित  मध्य प्रदेश  के  सतना ज़िले  के  चित्रकूट  नगर से जुड़ा हुआ है। [1] [2] विवरण कर्वी  मंदाकिनी नदी  के किनारे पर बसा  भारत  के सबसे प्राचीन तीर्थस्थलों में एक है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 38.2 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला शांत और सुन्दर चित्रकूट प्रकृति और ईश्वर की अनुपम देन है। चारों ओर से विन्ध्य पर्वत श्रृंखलाओं और वनों से घिरे चित्रकूट को अनेक आश्चर्यो की पहाड़ी कहा जाता है। मंदाकिनी नदी के किनार बने अनेक  घाट  और  मंदिर  में पूरे साल श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। माना जाता है कि भगवान  राम  ने  सीता  और  लक्ष्मण  के साथ अपने  वनवास  के चौदह वर्षो में ...

उत्तर प्रदेश का बनारस जिला

Image
वाराणसी  ( अंग्रेज़ी :  Vārāṇasī ,  हिन्दुस्तानी उच्चारण:  [ʋaːˈɾaːɳəsiː]    (   सुनें ) )  भारत  के  उत्तर प्रदेश  राज्य का प्रसिद्ध नगर है। इसे 'बनारस' और ' काशी ' भी कहते हैं। इसे  हिन्दू धर्म  में सर्वाधिक पवित्र नगरों में से एक माना जाता है और इसे  अविमुक्त क्षेत्र  कहा जाता है।  [च] [छ] [3] [4] [5] [6]  इसके अलावा  बौद्ध  एवं  जैन धर्म  में भी इसे पवित्र माना जाता है। यह संसार के प्राचीनतम बसे शहरों में से एक और भारत का प्राचीनतम बसा शहर है। वाराणसी के मुंशी घाट का एक दृश्य काशी नरेश  (काशी के महाराजा) वाराणसी शहर के मुख्य सांस्कृतिक संरक्षक एवं सभी धार्मिक क्रिया-कलापों के अभिन्न अंग हैं। [9]  वाराणसी की संस्कृति का गंगा नदी एवं इसके धार्मिक महत्त्व से अटूट रिश्ता है। ये शहर सहस्रों वर्षों से भारत का, विशेषकर  उत्तर भारत  का सांस्कृतिक एवं धार्मिक केन्द्र रहा है।  हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत  का  बनारस घराना  वाराणसी में ही जन्मा एवं वि...

उत्तर प्रदेश का कौशाम्बी जिला

Image
कौशाम्बी  कौशांबी  भारतीय राज्य  उत्तर प्रदेश  का एक  जिला  है।  मंझनपुर  इसका मुख्यालय है। बौद्ध भूमि के रूप में प्रसिद्ध  कौशांबी   उत्तर प्रदेश  राज्य का एक ज़िला है। कौशांबी, बुद्ध काल की परम प्रसिद्ध नगरी, जो वत्स देश की राजधानी थी। इसका अभिज्ञान, तहसील मंझनपुर ज़िला इलाहाबाद में प्रयाग से 24 मील पर स्थित कोसम नाम के ग्राम से किया गया है। इस जिले में स्थित भरवारी  सबसे घनी आबादी वाला छोटा सा शहर है जो कि खरीदारी के लिए मशहूर है। सबसे नजदीक वाला रेलवे स्टेशन  भरवारी  ही है जहां पर महाबोधि जैसी सुपरफास्ट ट्रेन का स्टॉपेज है। जो कि कौशांबी को बुद्ध सर्किट से जोड़ता है ।ऐतिहासिक दृष्टि से भी कौशांबी काफी महत्वपूर्ण है। यहाँ स्थित प्रमुख पर्यटन स्थलों में शीतला मंदिर, दुर्गा देवी मंदिर, प्रभाषगिरी और राम मंदिर विशेष रूप से प्रसिद्ध है। इलाहाबाद के दक्षिण-पश्चिम से 63 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कौशांबी को पहले कौशाम के नाम से जाना जाता था। यह बौद्ध व जैनों का पुराना केंद्र है। पहले यह जगह वत्स महाजनपद के राजा उदयन की रा...

उत्तर प्रदेश का प्रयागराज जिला

Image
प्रयागराज  ( इलाहाबाद )  भारत  के  उत्तर प्रदेश  के पूर्वी भाग में स्थित एक नगर,  प्रयागराज जिले  का प्रशासनिक मुख्यालय तथा हिन्दुओं का प्रसिद्ध  तीर्थस्थान  है। इसका प्राचीन नाम 'प्रयाग' है। हिन्दू धर्मग्रन्थों में वर्णित प्रयाग स्थल पवित्रतम नदी  गंगा  और  यमुना  के  संगम  पर स्थित है। यहीं  सरस्वती नदी  गुप्त रूप से संगम में मिलती है, अतः ये  त्रिवेणी संगम  कहलाता है, जहां प्रत्येक बारह वर्ष में  कुंभ मेला  लगता है। यहाँ हर छह वर्षों में  अर्द्धकुम्भ  और हर बारह वर्षों पर  कुम्भ मेले  का आयोजन होता है जिसमें विश्व के विभिन्न कोनों से करोड़ों श्रद्धालु पतितपावनी  गंगा ,  यमुना  और  सरस्वती  के पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने आते हैं। अतः इस नगर को संगमनगरी, कुंभनगरी, तंबूनगरी आदि नामों से भी जाना जाता है। सन् 1500 की शताब्दी में मुस्लिम राजा द्वारा इस शहर का नाम प्रयागराज से बदलकर इलाहाबाद किया था जिसे सन् अक्टूबर 2018 में ...

उत्तर प्रदेश का कानपुर जिला

Image
कानपुर   भारतवर्ष  के उत्तरी राज्य  उत्तर प्रदेश  का एक प्रमुख औद्योगिक नगर है। यह नगर  गंगा  नदी के दक्षिण तट पर बसा हुआ है। प्रदेश की राजधानी  लखनऊ  से ८० किलोमीटर पश्चिम स्थित यहाँ नगर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। ऐतिहासिक और पौराणिक मान्यताओं के लिए चर्चित ब्रह्मावर्त ( बिठूर ) के उत्तर मध्य में स्थित ध्रुवटीला त्याग और तपस्या का संदेश दे रहा है। यहाँ की आबादी लगभग २७ लाख है। कानपुर शहर कानपुर नगर उपनाम:  विश्व की "लेदर सिटी"; भारत का मैनचेस्टर; पूर्व का मैनचेस्टर देश भारत राज्य उत्तर प्रदेश ज़िला कानपुर नगर जनसंख्या (2011) [1]  •  शहर 27,65,348  •  महानगर 29,20,067 समय मण्डल आइएसटी  ( यूटीसी+5:30 ) वेबसाइट www .kanpurnagar .nic .in इतिहास संपादित करें माना जाता है कि इस शहर की स्थापना सचेन्दी राज्य के राजा हिन्दू सिंह ने की थी। कानपुर का मूल नाम 'कान्हपुर' था। नगर की उत्पत्ति का सचेंदी के राजा हिंदूसिंह से, अथवा  महाभारत  काल के वीर कर्ण से संबद्ध होना चाहे संदेहात्मक हो पर...